ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement

5. जब जनता बगावत करती है | History class 8 in Hindi Medium ncert book solutions महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर

5. जब जनता बगावत करती है | महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर – Complete NCERT Book Solutions for Class 8 History (Hindi Medium). Get all chapter explanations, extra questions, solved examples and additional practice questions for 5. जब जनता बगावत करती है | महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर to help you master concepts and score higher.

5. जब जनता बगावत करती है |  History class 8 in Hindi Medium ncert book solutions महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर

5. जब जनता बगावत करती है | History class 8 in Hindi Medium ncert book solutions महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर

NCERT Solutions for Class 8 History play an important role in helping students understand the concepts of the chapter 5. जब जनता बगावत करती है | clearly. This chapter includes the topic महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर , which is essential from both academic and examination point of view. The solutions provided here are prepared strictly according to the latest NCERT syllabus and follow the guidelines of CBSE to ensure accuracy and relevance. Each question is explained in a simple and student-friendly manner so that learners can grasp the concepts without confusion. These NCERT Solutions are useful for regular study, homework help, and exam preparation. All textbook questions are solved step by step to improve problem-solving skills and conceptual clarity. Students of Class 8 studying History can use these solutions to revise important topics, understand difficult questions, and practise effectively before examinations. The chapter 5. जब जनता बगावत करती है | is explained in a structured way, making it easier for students to connect the theory with the topic महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर . By studying these updated NCERT Solutions for Class 8 History, students can build a strong foundation, boost their confidence, and score better marks in school and board exams.

5. जब जनता बगावत करती है |

Page 3 of 4

महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर

Last Update On: 06 March 2026

 

अतिरिक्त - प्रश्नोत्तर: 


प्रश्न1: नील उगाने वाले किसानो की क्या समस्याएँ थी ?

उत्तर : नील उगाने वाले किसानो की प्रमुख समस्याएँ निम्न थी।

(1) किसानों को अपनी सारी उपज को मिल मालिको को सौंपने को विवश किया जाता था ।

(2) किसान जमींदारों की भूमि पर नील की खेती करते थें जों जबर्दस्ती उनकी फसल बगान मालिकों को बेंच देते थें ।

(3) अपनी जमींन का किराया चुकाने के लिए बार बार किसानों को बगान मालिकों से कर्ज लेना पडता था ।

प्रश्न2: 1857 ई0 की क्रांति के विफलता के क्या कारण थें ?

उत्तर : 1857 ई0 की क्रांति के विफलता के निम्न कारण थें।

(1) भारतीय क्रांतिकारी विभिन्न टुकडों एवं स्थानों पर बँटे हुए थें।

(2) भारतीय क्रांतिकारीयों के आस अत्याधुनिक हथियारों की कमी थी जबकि ब्रिटिश शासन के पास अत्याधुनिक हथियार और तोपें थी ।

प्रश्न3: 1857 ई0 की क्रांति के मुख्य कारण क्या थें?

उत्तर: 

(1) अंग्रेजों ने पुराने जमींदारों की जमीनें व अधिकार छीन लीए । 

(2) अंग्रेजों ने सहायक व्यवस्था के अंर्तगत भारतीय शासकों से की गई संधिया तोडा। इससे काफी असंतोष बढा ।

(3)  डलहौजी की डाक्ट्रीन ऑफ लैप्स की नितियों से झांसी और कई भारतीय शासकों को विद्रोह के लिए प्रेरित किया । 

(4) अंग्रेज अफसर भारतीय सैनिकों को घृणा की दृश्टि से देखते थे। लडाई से लौटने उन्हें भता भी नही मिलता था । 

(5)  सैनिकों को अपनी राइफलों में गाय एवं सूअर की चर्बी पाले कारतूस चलाने को कहा गया । इन कारतूसों को चलाने से पहले मूँह से खोलना पडता था । अतः हिन्दू एवं मुसलमान सैनिक भडक उठे और उन्होंने बगावत कर दी।   

प्रश्न4 : 1857 ई0 की क्रांति के तत्कालिक कारण क्या थें ?

उत्तर : 1857 ई0 की क्रांति के तत्कालिक कारणों में से प्रमुख कारण था सैनिकों को अपनी राइफलों में गाय एवं सूअर की चर्बी पाले कारतूस चलाने को कहा गया । इन कारतूसों को चलाने से पहले मूँह से खोलना पडता था । अतः हिन्दू एवं मुसलमान सैनिक भडक उठे और उन्होंने बगावत कर दी। 

प्रश्न5: ताइपिंग विद्रोह क्या है ? 

उत्तर: 1857 में दक्षिणी चीन में एक विशाल जनविद्रोह हुआ जिसे ताइपिंग विद्रोह के नाम से जाना जाता है | यह विद्रोह हाँग जिकुआंग के नेतृत्व में हजारों मेहनतकश, गरीब लोगों ने परम शांति के स्वर्गिक साम्राज्य की स्थापना के लिए लड़ाई लड़ी |

प्रश्न6: हाँग जिकुआंग कौन था और वह किस बात के खिलाफ था ? 

उत्तर: हाँग जिकुआंग एक चीनी नागरिक था जिसने धर्मांतरण करके ईसाई धर्म अपना लिया था और वह कन्फ्युशियसवाद और बौध आदि परंपरागत चीनी धर्मों के खिलाफ था |

प्रश्न7: ताइपिंग के विद्रोही कैसे साम्राज्य की स्थापना करना चाहते थे ? 

उत्तर: ताइपिंग के विद्रोही एक ऐसे साम्राज्य की स्थापना करना चाहते थे जहाँ ईसाई धर्म को माना जायेगा, जहाँ किसी के पास निजी सम्पति नहीं होगी, जहाँ सामाजिक वर्गों और स्त्री-पुरुष के बीच कोई भेद नहीं होगा, जहाँ अफ़ीम तम्बाकू, शराब के सेवन तथा जुए, वेश्यावृति और गुलामी पर पाबन्दी होगी | 

प्रश्न8: ताइपिंग विद्रोह को दबाने के लिए किंग साम्राज्य के बादशाह की मदद कहाँ की सेनाओं ने की थी ? 

उत्तर: चीन में तैनात अंग्रेज और फ्रांसिसी सेनाओं ने मदद की  थी | 

प्रश्न9: 1857 के बाद इतिहास का नया चरण शुरू हुआ | अब पहले वाली नीतियों के सहारे अंग्रेजी शासक शासन नहीं चला सकते है उन्हें बदलाव की आवश्यकता थीं | इस कथन की पुष्टि के लिए पाँच बिन्दुएँ लिखिए |  

अथवा 

प्रश्न:  1857 के बाद ब्रिटिश शासन ने भारत में क्या-क्या बदलाव किये ? 

उत्तर: 1857 के बाद इतिहास का नया चरण शुरू हुआ और अंग्रेजी शासकों ने अपने शासन प्रणाली में निम्नलिखित बदलाव किये | 

(i) अंग्रेज सरकार ने भारत के शासन की जिम्मेवारी सीधे अपने हाथों में ले ली | ब्रिटिश संसद ने ईस्ट इंडिया कंपनी के सारे अधिकार ब्रिटिश साम्राज्य के हाथों में सौप दिया | 

(ii) देश के सभी शासकों को भरोसा दिया गया कि भविष्य में कभी उनके भूक्षेत्र पर कब्ज़ा नहीं किया जायेगा | भारतीय शासकों को ब्रिटिश शासन के अधीन शासन चलाने की छुट दी | 

(iii) भारतीय सेना में भारतीय सिपाहियों का अनुपात कम करने और यूरोपीय सिपाहियों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया गया | मुसलमानों की जमीन और सम्पति बड़े पैमाने पर जब्त की गई | 

(iv) अंग्रेजों ने फैसला किया कि वे भारत के लोगों के धर्म और सामाजिक रीती-रिवाजों का सम्मान करेंगे | 

(v) भूस्वामियों और जमींदारों की रक्षा करने तथा जमीन पर उनके अधिकारों को स्थायित्व देने की नीतियाँ बनाई गयी | 

 

Page 3 of 4

All Chapters Of History hindi Medium Class 8

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

NCERT Solutions क्या होते हैं?
NCERT Solutions में NCERT किताबों के सभी प्रश्नों के सही और सरल हल दिए जाते हैं, जो CBSE सिलेबस के अनुसार तैयार किए जाते हैं।
क्या ये NCERT Solutions नवीनतम सिलेबस पर आधारित हैं?
हाँ, यहाँ दिए गए सभी NCERT Solutions पूरी तरह से नवीनतम CBSE और NCERT सिलेबस के अनुसार अपडेटेड हैं।
NCERT Solutions किस कक्षा के लिए उपलब्ध हैं?
यहाँ कक्षा 6 से कक्षा 12 तक सभी विषयों और अध्यायों के NCERT Solutions उपलब्ध हैं।
क्या सभी प्रश्न NCERT किताब से ही लिए गए हैं?
जी हाँ, सभी प्रश्न और उनके हल सीधे NCERT की मूल पाठ्यपुस्तकों पर आधारित हैं।
NCERT Solutions परीक्षा की तैयारी में कैसे मदद करते हैं?
इन Solutions से छात्रों को कॉन्सेप्ट क्लियर करने, उत्तर लिखने की सही विधि समझने और बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलती है।
क्या NCERT Solutions PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं?
हाँ, आप विषय और अध्याय के अनुसार NCERT Solutions की PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या ये NCERT Solutions फ्री हैं?
अधिकांश NCERT Solutions बिल्कुल फ्री उपलब्ध हैं ताकि सभी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री मिल सके।
क्या ये Solutions बोर्ड एग्जाम के लिए पर्याप्त हैं?
हाँ, NCERT Solutions बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि अधिकतर प्रश्न NCERT से ही पूछे जाते हैं।
NCERT Solutions मोबाइल पर पढ़ सकते हैं?
बिल्कुल, सभी NCERT Solutions मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप पर आसानी से पढ़े जा सकते हैं।
NCERT Solutions को कब अपडेट किया जाता है?
हर नए शैक्षणिक सत्र में NCERT Solutions को नए सिलेबस और बदलावों के अनुसार अपडेट किया जाता है।

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।